जांजगीर चांपा. जिले में पुलिस दल पर हमला करने की घटना सामने आई है. शराब माफियाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है. शराब माफियाओं के हमले से पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे सहित कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है.मिली जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ के ग्राम सेमरिया में कच्ची महुआ शराब बनने की सूचना पर टीआई समेत पुलिस की टीम निकली थी. इस दौरान रास्ते मे ही एक दर्जन से अधिक शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इससे टीआई समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायल थाना प्रभारी को बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद अन्य थानों से पुलिस बल को बुलाया गया है. पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई है

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे