बिलासपुर :
केंद्र सरकार के शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू से आज दिल्ली में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल कांकेर के सांसद भोजराज नाग, तथा रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया ने मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य तथा योजनाओं को लेकर चर्चा की और राज्य की प्रगति से संबंधित विषयों पर रायशुमारी की है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी सांसदों से उनके क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं के कामकाज को लेकर तथा विभागीय योजनाओं पर चर्चा भी की और सुझाव भी मांगे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने राज्य के सभी सांसदों का स्वागत किया एवं सहभोज भी कराया।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप