रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने एवं जनता की समस्याओं का निराकरण करने लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में आज विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत तिलक नगर क्षेत्रांतर्गत आंतरिक मार्गों के डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण कार्य का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दी हैं।
उन्होंने बताया कि डामरीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा संपादित किया जाएगा, जिसमें कार्य की कुल लागत 202.51 लाख है, जिसके अंतर्गत कुल लंबाई 10.90 कि.मी. (वास्तविक लंबाई 11.25 कि.मी.) में मार्गों का डामरीकरण किया जाएगा। साथ ही खमतराई क्षेत्रांतर्गत आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण कार्य का भी भूमि पूजन किया। जिसमें कार्य की कुल लागत 287.01 लाख है, जिसके अंतर्गत कुल लंबाई 12.60 कि.मी. में मार्गों का डामरीकरण किया जाएगा।
विधायक विकास उपाध्याय द्वारा जनमानस के मंशानुरूप निरन्तर विकास कार्य किये जा रहे हैं। आज अपने विधानसभा क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18 एवं वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 अन्तर्गत आने वाले जर्जर मार्गों की समस्याओं का निराकरण करने मार्गों के डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। जिसमें क्षेत्रवासियों की काफी संख्या में भीड़ सम्मिलित हुई, उनके साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विधायक प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

More Stories
LPG Cylinder वालों के लिए बड़ा अलर्ट! PNG कनेक्शन होने पर आ सकता है नोटिस, सरकार ने शुरू की सख्ती
Scalp Itching in Summer: गर्मियों में सिर में बढ़ रही है खुजली? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, जानिए राहत के आसान उपाय
Welcome to the Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ की फेक फिल्म’ वाला दावा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, अक्षय कुमार की टीम ने मचा दिया धमाल