अयोध्या में मंगलवार रात शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा ने हनुमान गुफा के पास भगदड़ मचने से दर्जन भर घायल हो गए जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 12:48 से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा में हनुमान गुफा के पास अचानक भगदड़ मच गई जिसके चलते लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए.
कुछ घायलों को राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया. गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को जिला चिकित्सालय भेजा गया. जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है.14 कोसी परिक्रमार्थियों की असुविधाओं पर सांसद बृजभूषण प्रशासन पर भड़के. उन्होंने कहा कि अयोध्या से पहले परिक्रमार्थियों को रोका जा रहा है. 14 किलोमीटर पैदल चलकर परिक्रमार्थी जा रहे हैं. सांसद ने प्रशासन पर श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप लगाया है.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा