भोपाल. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों के गृह मंत्रियों की आज बैठक हुई. इस बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए सुझाव दिए गए. जिसके बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के अधिकारियों की मीटिंग ली. ड्रग माफियाओं के खिलाफ मध्यप्रदेश में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी है. एमपी पुलिस अब गोवा पुलिस से ट्रेनिंग लेगी
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के निर्देशों को जमीन पर उतारने के लिए आज बैठक की गई. मादक पदार्थो के खिलाफ कठोर कार्रवाई और वन नेशन वन ड्रेस पर चर्चा की गई. पर्यटन पुलिस और हाई राइज बिल्डिंग में थानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
गोवा पुलिस से ट्रेनिंग लेगी एमपी पुलिस
एमपी पुलिस अब गोवा पुलिस से ट्रेनिंग लेगी. पर्यटन पुलिस गोवा पुलिसिंग का अध्ययन किया जाएगा. पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैसला लिया है. पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन पुलिस के लिए गोवा पुलिसिंग का अध्ययन किया जाएगा.
नशे के कारोबारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. NSA के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. NSA की तरह ही मादक पदार्थों का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी. एमपी पुलिस जल्द ही गोवा पुलिस से ट्रेनिंग लेने जाएगी.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा