लखनऊ. गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार रात सस्पेंसन ब्रिज टूटने के बाद यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के सभी तरह के पुलों की डिटेल मांगी है.कहा गया है कि गुजरात जैसे हादसे की पुनरावृत्ति नहीं होने को दृष्टिगत रखते हुए सभी प्रकार के सेतुओं की स्ट्रक्चरल सेफ्टी सुनिश्चित किए जाने के लिए तत्काल निरीक्षण कर सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. इस लेटर के साथ एक शीट भी अटैच है जिसमें पुल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मांगी गई है. लेटर में किसी भी दशा में सोमवार शाम 4 बजे तक जानकारी मांगी गई है और कहा गया है कि विषम परिस्थितियों में पुल के जिम्मेदार लोग ही जिम्मेदार होंगे.बता दें कि गुजरात के मोरबी में करीब 143 साल पुराना सस्पेंसन ब्रिज रविवार रात टूट गया. इसपर सवार करीब 500 लोगों में से 134 लोगों की अभी तक जान जा चुकी है. मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है. बताया जा रहा है कि पुलिस क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा