नोएडा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन कर दिया है. यह वाटर वीक पांच दिन तक चलेगा. इसमें देश-विदेश के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.वाटर वीक में जल संकट और उससे निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जानी है. इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे का आज दूसरा दिन है.मुख्यमंत्री योगी आज यहां नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा