मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाने के गार्ड रूम में अपहरण के एक आरोपी ने फांसी लगा ली. जिससे पूरे थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया है. युवक को तत्काल सामुदायिक अस्पताल लाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.जानकारी के अनुसार अपहरण के मामले में पुलिस आरोपी युवक को बीती रात हिरासत में लेकर थाने लाई थी. उसने सुबह गार्ड रूम में फांसी लगा ली. फांसी कैसे और किससे लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.जानकारी के अनुसार फांसी लगाने वाले युवक का नाम क्रीतेश पिता राजू पटेल है, जो सेमरा गोपालमन गांव निवासी है. इस मामले के बाद पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. बड़ी संख्या में पुलिस बल जैसीनगर थाना पहुंच चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा