भोपाल। राजधानी भोपाल में एक नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में लड़की से छेड़खानी की घटना फर्जी निकली है। दूसरों के घरों में काम करने से बचने के लिए नाबालिग ने झूठी कहानी रची थी। उसके घर वाले उसे जबरदस्ती काम करने के लिए भेजते थे। पुलिस ने जांच कर इसका खुलासा कर दिया है।दरअसल, भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में सड़क किनारे लड़की बेसुध हालत में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को एम्स में भर्ती कराया। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दो लड़कों ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब वह इसका विरोध किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगे। भागने के दौरान वह बेसुध होकर गिर गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। जिसमें नाबालिग उसी कॉलोनी से निकलती दिखी। शक होने पर पुलिस ने फिर उससे पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घर वाले उसे जबरदस्ती दूसरों के घरों पर काम करने के लिए भेजते थे। लेकिन वह काम नहीं करना चाहती थी। इसीलिए झूठा नाटक किया।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच