JIO PLAN: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी और सफल टेलीकॉम कंपनी है. जियो अपने ग्राहकों को कम कीमत और ज्यादा फायदों वाले कमाल के प्लान्स ऑफर करता है और यही वजह है कि कंपनी इतनी लोकप्रिय है. जियो के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 75 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत कई सारे बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है.
ये है सबसे सस्ता प्लान
रिलायंस जियो का यह जो सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसकी कीमत 75 रुपये है. इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं और इन फायदों की वैलिडिटी 23 दिनों की है. इस प्लान को आप आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं और कम कीमत में कई सारे बेनिफिट्स को एन्जॉय कर सकते हैं.
जियो के इस 75 रुपये वाले प्लान में 23 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन के लिए 100MB डेटा यानी कुल मिलाकर 2.5GB डेटा और 50 एसएमएस के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. बता दें कि डेली डेटा के खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड को कम करके 60Kbps कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं इस प्लान में जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो सिक्योरिटी (Jio Security) और जियो क्लाउड (Jio Cloud) जैसे सभी जियो ऐ[प्स (Jio Apps) का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.
इस प्लान को रिचार्ज कराने के लिए आप My Jio App पर भी जा सकते हैं या फिर जियो की आधिकारिक वेबसाइट से भी इसे खरीद सकते हैं. यह प्लान आपको Google Pay जैसे कई पेमेंट ऐप्स पर भी मिल जाएगा.

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे