रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले में अब एनआईए की टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम के द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में छापा मारते हुए कई लोगों से पूछताछ कर रही है। बतादें कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के संदिग्ध सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की है।
भाजपा नेता रतन दुबे की चार नवंबर को 2023 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अब तक की जांच के अनुसार प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से जुड़े हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा नेता की हत्या की थी।
जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, “भाकपा (माओवादी) के पूर्वी बस्तर संभाग के बयानार एरिया कमेटी के विभिन्न संदिग्धों और नक्सल समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए एनआईए ने आज तोयनार, कौशलनार, बडेनहोद, धौड़ाई और कोंगेरा गांवों में 12 स्थानों पर छापेमारी की।
बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9.90 लाख रुपये नकद के साथ-साथ नक्सली विचारधारा का प्रचार करने वाले पर्चे और साहित्य भी बरामद किये गये हैं। एजेंसी ने स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज इस मामले में फरवरी में जांच का जिम्मा संभाला था और वह एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा