रायपुर. लौह पुरूष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ पर सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा भी ली गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शपथ ली कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। साथ ही ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ के लिए शपथ ली कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, ना तो रिश्वत लेंगे और ना ही रिश्वत देंगे, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करेंगे, जनहित में कार्य करेंगे, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देंगे।
इस अवसर पर नियंत्रक श्री हरवंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा