मध्यप्रदेश के धार जिले की धामनोद नगर परिषद इन दिनों काफी सुर्खियों में है। चाहे भ्रष्टाचार का मामला हो या नगर में गंदगी या जल समस्या का, सभी नगरवासी इस कदर परेशान हो चुके हैं कि अब उन्हें भैंस के आगे बीन बजाकर नगर परिषद के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन करना पड़ा।दरअसल, महीनों बीत जाने के बाद भी किसी भी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसे लेकर पिछले दिनों भी नगर परिषद सीएमओ माया मंडलोई को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके चलते आनन-फानन में एक बार फिर से नगर परिषद ने मुक्तानंद रोड का भूमि पूजन किया था। बार-बार भूमि पूजन से नगरवासी त्रस्त आ चुके हैं। इसे लेकर शनिवार को वार्ड क्रमांक 10 के रहवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया।इस रोड का सांसद ने भी भूमिपूजन किया था। अब तक 3 बार भूमिपूजन किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके विरोध में परेशान वार्ड के रहवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मुक्तानंद रोड पर जमा हुए और भैंस के गले में नगर परिषद की तख्ती लटकाकर उसके आगे बीन बजाई। साथ ही भैंस के सामने ज्ञापन पढ़कर अपना दुखड़ा भी सुनाया। वार्डवासियों के इस अनूठे प्रदर्शन की हर जगह चर्चा हो रही है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा