April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के सांसद निर्वाचन उपरांत प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

1.5 लाख के वोटों के ऐतिहासिक जीत के लिए स्वागत किया 

सांसद महोदया को फलों से तौला गया..

रायपुर – सरायपाली / नारायण सान :

लोकसभा चुनाव में महासमुंद सीट से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को मिले ऐतिहासिक जीत से भाजपा जनों की बांछे खिल गई है। करीब डेढ़ लाख वोटों के विशाल अंतर से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को शिकस्त देकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से प्रथम महिला सांसद होने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि से भाजपा जन उत्साहित परिपूर्ण नजर आ रहे हैं। 

प्रदेश में भी 11 में 10 लोकसभा सीटों में भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। इसके बाद जगह-जगह नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत एवं आभार रैली निकाली जा रही है। 

वहीं विभिन्न समाज के प्रमुख को अपने सामाजिक जनों के साथ नवनिर्वाचित सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत किया गया। तय समय 5 बजे शाम पर सांसद का नगर आगमन हुआ! जगह जगह स्वागत किया गया , फलों से तौला गया!

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामता प्रसाद पटेल ने बताया कि नवनिर्वाचित सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा चुनाव द्वारा उनके ऐतिहासिक स्वागत कर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है!

महासमुंद लोकसभा सीट से प्रथम महिला सांसद बन इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है! अपने तय प्रोटोकॉल अनुसार शाम 05 बजे उनका नगर आगमन हुआ जिसपर बाजे गाजे और पुष्प वर्षा कर नव निर्वाचित सांसद रूप कुमारी चौधरी का स्वागत सत्कार किया जाता रहा।

अघरिया समाज, अग्रवाल समाज, मुस्लिम समाज, जैन समाज, कोलता समाज, ब्राह्मण समाज, आदिवासी समाज सहित अन्य समाज के प्रमुख जनों द्वारा भी उनका स्वागत किया गया! सभी ने यह तैयारी सुबह से ही कर रखी थी और नगर आगमन पर अपने अपने पंडाल , भवन , चौराहों में स्वागत सत्कार किया गया।

 इसके साथ ही भाजपा की जिला व स्थानीय कार्यकारिणी, महिला मंडल एवं भाजामो कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका स्वागत किया जाएगा। नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल एवं उपाध्यक्ष सुशीला गंगाराम पटेल के नेतृत्व में पार्षदों, नगर जनों द्वारा भी उनका आत्मीय स्वागत किया गया!

स्थानीय जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर के नेतृत्व में सरपंच, सचिव संघ द्वारा भी नवनिर्वाचित सांसद रूप कुमारी चौधरी का स्वागत जनपद कार्यालय के समक्ष किया गया!

महासमुंद लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद रूप कुमारी चौधरी के सांसद निर्वाचन उपरांत प्रथम सरायपाली नगर आगमन पर भाजपा जनों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत जय स्तम्भ चौक पर किया साथ ही फलों से तौला गया। जिसके परिपेक्ष में भाजपा जनों द्वारा स्वागत को लेकर विभिन्न तरह की तैयारी भी सुबह से की गई थी!