क्रेता को नही मिलेगा लाभ: धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश
धरमजयगढ़ //दि बीबीसी लाइव :
धरमजयगढ़ में प्रस्तवित SECL कोल ब्लॉक के जमीन खरीदी बिक्री पर नव पदस्थ एसडीएम डिगेश पटेल ने रोक लगा दी है, उन्होंने कहा कि कोल बेरिंग एक्ट 1957 के तहत SECL द्वारा भूअर्जन के तहत धारा 9 और 11 का प्रकाशन किया जा चुका है!
एसडीएम ने कहा कि धारा 9 और 11का प्रकाशन हो जाता है धारा प्रकाशन के बाद जमींन की रजिस्ट्री पर रोक लग जाना चाहिए था, जो भी जमीन खरीदी बिक्री हुआ है क्रेता को उसका पूरा फायदा नही होगा। ऐसे में अब क्षेत्र के दलालों ने जमीन क्रेताओ को जो चुना लगाने का काम किया है,अब दलाल क्रेताओं के निशाने पर है, क्योंकि क्षेत्र के जितने भी दलाल है वो क्षेत्र की जमीनों को अपने फायदे के लिए क्रेताओं के पास इस शर्त में बिक्री करा रहे हैं,की आने वाले समय में ये एसईसीएल के द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है तथा इन जमीनों का मुआवजा राशि क्रेताओं का होगा!
किंतु धरमजयगढ़ में नवपदस्थ एसडीएम डिगेश पटेल ने प्रभावित इलाके की जमीन खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है।अपने साक्षात्कार के दौरान एसडीएम ने कहा की क्षेत्र के दलाल इलाके के भोले भाले मासूम ग्रामीणों की जमीन को जिस तरह खरीद बिक्री कर अवैध धंधा संचालित करते थे,उस पर रोक लगाना जरूरी था। ताकि क्षेत्र के दलाल अपने फायदे के लिए किसी भी क्रेता विक्रेता को अपने झांसे में नहीं फंसा पाए!!

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा