मध्यप्रदेश के देवास जिले में नगर निगम कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। निगम कर्मचारियों ने पॉलिथीन की अर्थी निकाली। शवयात्रा निकालते हुए पॉलिथीन यूज नहीं करने को लेकर शहरवासियों को जागरूकता का संदेश दिया।
दरअसल, शहर में पॉलिथीन पर बैन लगा हुआ है, जिसे लेकर निगम कर्मचारी लगातार जागरूकता का संदेश दे रहे है। प्रतिबंध के बाद भी शहर में कई जगहों पर दुकानदार पॉलिथीन थैली का उपयोग कर रहे है। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने शहर में लोगों को संदेश देने के लिए अनोखा आयोजन कर शहर के प्रमुख मार्गों पर पॉलिथीन की अर्थी निकाली। शव यात्रा का उदे्श्य था कि लोगों समझ में आए की अब शहर से पॉलिथीन का अंत हो गया है।
नगर निगम कर्मचारी अरुण तोमर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव और 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त के निर्देशानुसार प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज एमजी रोड पर पॉलिथीन की अर्थी निकालकर यह मैसेज दिया है कि देवास से पॉलिथीन की मृत्यु हो चुकी है। शहर में आज के बाद से प्लास्टिक पूर्णत: बंद कर दिया गया है।
वहीं नगर निगम सभापति रवि जैन ने बताया कि आज कर्मचारियों ने देवास के व्यापारियों और नगरवासियों से आह्वान करने के लिए पॉलिथीन की प्रतिकात्मक अर्थी निकाली। जिसका सीधा संदेश यह है कि कम से कम पॉलिथीन का उपयोग कर देवास को स्वच्छ बनाए।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा