रायगढ़- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात पुलिस व सभी थाना, चौकी प्रभारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार माेटर व्हीकल एक्ट कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
निर्देशों के पालन में प्रतिदिन यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग व चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीपी 0232 में फैक्ट्री मटेरियल क्षमता से अधिक लोड पाया गया ।
वाहन का पंचनामा कर ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा द्वारा वाहन चालक नवीन यादव निवासी जमुई (बिहार) हाल मुकाम भिलाई दुर्ग का माेटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194 के तहत 44,000 का चालान काटा गया है । यातायात पुलिस की आगे भी यातायात मानदंडों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी ।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप