April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विश्व पर्यावरण दिवस : पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण करने प्रोत्साहित किया गया

पर्यावरण हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया

महासमुंद :

वन परिक्षेत्र महासमुंद अंतर्गत संचित मिश्रित वृक्षारोपण कक्ष क्रमांक 73 ग्राम बोरियाझर में 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में उपवनमंडल अधिकारी महासमुंद, वन परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद एवं महासमुंद परिक्षेत्र के समस्त परिक्षेत्र सहायक एवं बीट फॉरेस्ट ऑफीसर तथा साथ ही ग्राम पंचायत बोरियाझर, मोगरा के ग्रामीण बंधु एवं वन प्रबंधन समिति लभराखुर्द के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपवनमंडल अधिकारी अब्दुल वाहिद खान द्वारा संक्षेप में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त ग्रामीणों को पर्यावरण हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, साथ ही साथ विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘लाइफ मिशन योजना’ के संबंध में बताते हुए ग्रामीण एवं वन प्रबंधन समिति सदस्यों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण करने, रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करने, सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल करने, जल संरक्षण करने एवं वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपवनमंडल अधिकारी ,परीक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य समस्त वन अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही वन प्रबंधन समिति सदस्यों एवं ग्रामीण भाई बहनों के द्वारा भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया है।