दुर्ग । जिले की क्राइम टीम ने जामुल थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक क्विंटल गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन गाड़ियों को जब्त किया है, जिसमें दो गाड़ियां एक ही नंबर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम से मिली जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक कई सालों से गांजा बेचने का काम करता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके पास गांजे की बड़ी खेप आई है। वो लोग उसे अलग-अलग गाड़ियों में रखकर अलग-अलग जगह खपाने जा रहे हैं। क्राइम टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से एक कार व दो पिकअप वाहन को जब्त किया। इन तीनों गाड़ियों में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में पहले तो आरोपियों ने गोलमोल जवाब दिया, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगली और बताया कि वो उड़ीसा से गांजा मंगाकर जिला व आसपास के क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी इतना शातिर है कि उसने एक नंबर के दो पिकअप रखे हुए थे। पुलिस उसके पास से जो दो पिकअप जब्त किया है उन दोनों का नंबर CG07CJ8751 है। क्राइम टीम इस मामले की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दो गाड़ियों में एक ही नंबर रखता था और दोनों गाड़ियों को एक तरह की बनाकर रखा था। इससे अगर पुलिस गाड़ी को कहीं पकड़े तो वो उसे दूसरी जगह होना दिखाकर बच सके।
मुखबिर ने बताया कि आरोपी बुधवार को एक कार से गांजा लाने वाले हैं। सूचना के मुताबिक गठित पुलिस टीम ने बताए गए टिप के मुताबिक सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय के पास छिपकर बैठ गई। इसी दौरान उन्हें ओडिशा पासिंग कार आती हुई दिखी। टीम ने कार को रोका तो वो नहीं रुकी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी करके कार को ओवरटेक कर रोका।
कार में एक महिला और पुरुष सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसके अंदर 19 पैकेट गांजा भरा हुआ मिला। तौल करने पर उसका कुल वजन 14 किलोग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत साढ़े 7 लाख रुपए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

More Stories
रायपुर में नौकरानी द्वारा लाखों की चोरी, 2 दिन में पकड़ कर पुलिस ने बरामद किया पूरा माल
NH-930 पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आईटीआई में छात्रों से कराया जा रहा निर्माण कार्य, हादसे में छात्र की 5 उंगलियां कटीं – प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल