April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

चुनाव परिणाम कार्यकर्ताओं ने कहा बड़ी जीत

सरायपाली :

महासमुंद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी को विधानसभा से लगभग 42000 गड्ढा को पाटकर 8 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, लोकसभा महासमुंद चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई तो भाजपा ने कहा मोदी की लहर व कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर बड़ी लीड लेकर भाजपा ने चुनाव जीता है वहीं,कांग्रेस ने कहा कि मोदी की लहर नहीं चली, जिसके परिणाम स्वरूप पिछले चुनाव की अपेक्षा कम सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की है और कांग्रेस को अधिक सीटों में जीत मिली है।

पूरे छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट में से 10 सीट भाजपा की झोली में गई है,एकमात्र सीट कांग्रेस को मिली है और करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Bjp जिला अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है

लोकसभा चुनाव मैं भाजपा की जीत बड़े अंतरों से होने पर चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि मोदी की लहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बुरी तरह से हार गए, हारे हुए मंत्री को महासमुंद से कांग्रेस ने उतारा था, लेकिन उनका कार्यकाल मैं सामाजिक लोग काफी असंतुष्ट थे उनका विरोध काफी स्थानों पर था, मोदी की लहर भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते व भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की स्थानीय प्रत्याशी का लाभ मिला परिणाम स्वरूप कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को करारी हार का सामना करना पड़ा।

विधायक चातुरी नंद ने कहा

सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने इस लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगने वालों को अयोध्या की जनता ने सबक सिखा दिया है। महासमुंद लोकसभा में भी हमने पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ा था परंतु परिणाम हमारे अनुकूल नहीं आए हैं। मैं सरायपाली क्षेत्र के समस्त जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष योगदान के लिए आभार प्रकट करती हूं।

बीजेपी प्रदेश मंत्री कामता प्रसाद पटेल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामता प्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व जनता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहित हितकारी योजनाओं के चलते भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद लोकसभा से जीत दर्ज की है।

नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्र कुमार ने कहा

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 42000 वोट से हारे थे और लोकसभा चुनाव में 42000 वोट को पाटकर 8500 वोट लीड लेकर कुल मिलाकर लगभग 50000 वोट से विधानसभा से जीत दर्ज की है जिसमें से सिर्फ सरायपाली शहर के 15 वार्डों में जीत दर्ज कर 4000 से अधिक लीड शहर से ही मिली है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र में पुन: मोदी की सरकार बनेगी कांग्रेस जितने भी प्रेस कांफ्रेंस करले किसी भी हाल में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी,मोदी की लहर के चलते महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, इसके अलावा कांग्रेस द्वारा जो जातिवाद का हवा हवाई बात की जा रही थी वह काम नहीं आया,जाति को नहीं बल्कि देश को देखकर जनता ने वोट की, जिसका परिणाम भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, लोकसभा महासमुंद के अंतर्गत आठ विधानसभा में से चार विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है चार में भाजपा के बावजूद सभी विधानसभा में भाजपा को बढ़त मिली है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष धनेश नायक

सरायपाली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धनेश नायक ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते भाजपा के महासमुंद प्रत्याशी को बड़ी जीत मिली है, आगे उन्होंने कहा कि किसानों को किए वादे को पूरा करना,मोदी की गारंटी के तहत एक मुश्त में किसानों के उपज का राशि का भुगतान करना, सभी कार्यकर्ताओं में एकजुड़ता, तन मन धन से कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए मेहनत का यह प्रतिफल है।

जिला महामंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि

कांग्रेस के जिला महामंत्री जयंत चौधरी ने चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि मोदी की अब कि बार 400 पार का नारा जुमला साबित हुआ, केंद्र में कांग्रेस की गठबंधन की सरकार बनेगी, कांग्रेस को उम्मीद से अधिक कई स्थानों पर सीट प्राप्त हुए हैं। मोदी कि लहर नहीं चली जिसके चलते भाजपा 272 के जादुई आंकड़ा को पार नहीं कर पाया, और पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा भाजपा को कम सीट मिली!