औरंगाबाद, बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट कर जाने से 25 लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहगंज मुहल्ला में अनिल गोस्वामी के घर चाय बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई । इसे बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया, जिससे करीब 25 लोग घायल हो गये। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं ।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे