नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से आज दोपहर से टेलीफोन पर बात की और उन्हें अपने देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ब्रिटिश उच्चायोग ने यहां बताया कि श्री सुनक ने आज दोपहर श्री मोदी से टेलीफोन पर बात की। श्री मोदी ने उन्हें भारत के 1.3 अरब भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं।
श्री सुनक ने कहा कि वह ब्रिटेन एवं भारत के बीच ऐतिहासिक संपर्कों के चश्मदीद प्रतिनिधि हैं और दोनों देशों के बीच हमारे संबंधों को अत्यंत प्रगाढ़ संबंधों में बदलना चाहते हैं।
वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के दौरान श्री सुनक ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। दोनों नेताओं ने सुरक्षा, प्रतिरक्षा एवं आर्थिक साझीदारी के अवसरों का भी स्वागत किया।
श्री सुनक ने उम्मीद जतायी कि भारत एवं ब्रिटेन के बीच एक समग्र मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी। दोनों नेताओं ने अपने अपने देशों के लोकतंत्रों के एक साथ आने और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए काम करने पर सहमति जतायी। दोनों नेताओं ने इंडोनेशिया में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में मुलाकात की आकांक्षा भी जतायी।

More Stories
आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक जनसुनवाई एवं शिविर का आयोजन
घर की खुदाई में मिले निखात को विजय कुम्हार ने कलेक्टर को सौंपा
हाथ में गीता, आंखों में नई जिंदगी का सपना… 15 अगस्त से पहले रायपुर जेल से 9 आजीवन कैदी रिहा, भावुक कर देने वाला VIDEO