कोलकाता.पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी।
पुलिस ने आज यहां बताया कि नकाशिपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक यात्री वाहन का एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में पांचों लोगों की मौके पर ही मौच हो गयी।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। यात्री वाहन पर सवार लोग संभवत: रायगंज से कोलकाता की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि डबल लेने की मरम्मत के कारण ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुयी। हादसे के बात ट्रक चालक और हेल्पर वाहन छोड़कर फरार हो गये।
पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो नाबालिग बच्चे एक महिला और दो वयस्क शामिल हैं।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा