रायपुर. ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए समीर विश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने इनकाे आज कोर्ट में पेश किया। एडीजे अजय सिंह राजपूत ने सुनवाई करने के बाद तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया। अब तीनों को 10 नवंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है, ईडी ने 11 अक्टूबर को प्रदेश में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें समीर विश्नोई के साथ-साथ कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया था। ईडी की कार्रवाई इसके बाद भी लगातार राज्य में चल रही है। ईडी ने बस्तर के साथ कलेक्टर रानू साहू के मायके में भी छापा मारा है। इसी के साथ ईडी ने चिप्स के दफ्तर में भी छापा मारकर वहां से कई दस्तावेज जप्त किए हैं।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा