रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। नौतपा का आज चौथा दिन है। प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। शाम को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। इसके कारण न्यूनतम तापमान भी 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ-कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है।
बता दें कि प्रदेश में जून महीने के पहले पखवाड़े में मानसून की दस्तक हो जाएगी। पहले पखवाड़े में झमाझम बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि प्री मानसून के तहत प्रदेश के कई इलाकों में जून के पहले सप्ताह में ही तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा