July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

एनएच के जमीन पर नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कार्य एनएच के अधिकारी मौन 

नगर पालिका का भ्रष्टाचार हुआ उजागर 

मनेद्रगढ़. एनएच 43 पर नाली निर्माण कार्य कर रहे इंजीनियर पवन साहू ने ठेकेदारों को बीना स्टीमेट के करा रहे है कार्य नगर पालिका को ऐसा क्या जरूरत पड़ी की एक नाली होते हुए भी ठीक उसी जगह दूसरे नाली का निर्माण कराया गया

एनएच 43 में आने वाले समय में सिंगल एनएच 43 को डबल लाइन बनाया जाएगा राज्य सरकार का आदेश है पर मनेद्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ और अध्यक्ष की मिली भगत से खुले आम हो रहा भ्रष्टाचार आखिर शासन प्रशासन मौन क्यों है सोचने की बात है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं होती है शासन चाह ले तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही कर सकती हैं लेकिन शासन मौन धारण करके बैठी है

हम आपको बता दें कि मनेद्रगढ़ नगर पालिका इन दिनों सुर्खियों में बना है नगर पालिका मनेद्रगढ़ की जहां पर अपने चाहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए तथा कमीशन खोरी के चक्कर में नगर पालिका के अधिकारी पैसे का कर रहे हैं दुरुपयोग हम बात कर रहे हैं अध्यक्ष के घर के सामने एनएच 43 नाली के बगल में नाली बनाकर नगर पालिका कमीशन के चक्कर में कर रही है निर्माण कार्य देखने वाली बात यह है कि आचार संहिता लागू है इन दिनों नगर पालिका में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता विहीन कार्य करवाते ठेकेदारों तथा अधिकारियों का सभी निर्माण कार्यों की जांच होना अनिवार्य है।

जिस जगह पर नाली निर्माण हो रहा था मीडिया की टीम के द्वारा नाली निर्माण हो रहे स्थान की जानकारी मीडिया को हुई तब मीडिया उस जगह पर पहुंची तो वहां पर देखा गया कि ना तो ठेकेदार मौजूद था और ना तो नगर पालिका के इंजीनियर या कोई अन्य अधिकारी ना तो कोई निर्माण कार्य का बोर्ड लगा था मीडिया कर्मी के द्वारा सवाल किया गया कि यह नाली निर्माण कार्य कौन कर रहा है तो कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि यह नगर पालिका के द्वारा नाली निर्माण कार्य हो रहा है जब पूछा गया कि इसका ठेकेदार कौन है उन्होंने उसका संपर्क नंबर दिया बात करने पर ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है आप नगर पालिका के अधिकारियों से बात कर सकते हैं जब इंजीनियर से बात किया गया तो इंजीनियर के द्वारा बोला गया कि मैं अपने पेमेंट की पैसे से बोर्ड नहीं लगबा सकता और ना तो इसका एस्टीमेट मैं दे सकता हूं आप नगर पालिका सीएमओ से बात कर सकते हैं जब सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष से संपर्क किया तो कोई भी जवाब नहीं दिया गया।