दिव्यांग बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने बांटी अपने जन्मदिन की खुशियां!
रायपुर/दि बीबीसी लाइव :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को अपना 61वा जन्म दिन मनाया।
जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश भर के नेताओं ने बधाई संदेश भेजा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह फोन कर मुख्यमंत्री से बात कर जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री की बेटियों ने मां-पिता की आरती उतार कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सुबह से ही मंत्रियों-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों का समूह सीएम हाउस पहुंचने लगा था।
मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत की। उसके बाद उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने उनको तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया।
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरे साझा की है।
उन्होंने लिखा
“जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो गया”।
परिवार में जन्मदिन मनाने के बाद मुख्यमंत्री अपने कक्ष में आए जहां मिलने वालों का हुजूम उनका इंतजार कर रहा था।
राजधानी रायपुर स्थित ‘कोपलवाणी’ मूक-बधिर स्कूल के बच्चे मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने बड़े ही सहृदयता के साथ बच्चों से भेंट की और सभी का आभार जताया।
नेताओं-कार्यकर्ताओं, अफसरों और गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
क्या आम क्या ख़ास सभी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को बधाई संदेश भेजा।
आपको बता दें की आज जन्मदिन के बहाने जय-वीरू की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सफेद फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले। सिंहदेव ने गले लगाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

More Stories
सूदखोरी के पैसे मांगे तो कारोबारी की जान गई, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
9 साल की मासूम से दुष्कर्म: आरोपी के घर पर बुलडोजर की तैयारी, निगम ने चस्पा किया नोटिस
आर्मी डे पर कृषि महाविद्यालय में उत्साह: 13 कैडेटों का एनसीसी में नामांकन