रायपुर. कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज खम्हारडीह के बालिका गृह पहुँच वहाँ रहने वाली बालिकाओं के साथ दीवाली की ख़ुशियाँ बाँटी। कलेक्टर आज पत्नी डॉ रश्मि भुरे के साथ बालिका गृह पहुँचे। अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर सभी 40 बालिकाओं के चेहरों पर आश्चर्य से भरी मुस्कान आ गई। सभी ने पूरे उत्साह से उनका स्वागत किया और दीवाली की शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने भी बालिका गृह की सभी बच्चियों को मिठाई बाँटी और उनके साथ दीवाली मनाई। उन्होंने दीवाली पर बालिका गृह की अच्छी सजावट के लिए सभी बालिकाओं की तारीफ़ भी की और उनका हौसला बढ़ाया । डॉ भुरे ने बालिकाओं से हालचाल पूछा और बालिका गृह में रहने- खाने के साथ उनकी पढ़ाई आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चियों के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतज़ाम करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे