रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लाखों छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर अपडेट आया है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) अगले मई के दूसरे सप्ताह में यानि 7 मई से 15 मई के बीच 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी करेगा। इसके तुरंत बाद लिंक सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दी जाएगी। छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने रिजल्ट को लेकर बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी चल रही है। लाखों छात्र-छत्राओं के अंक को छत्तीसगढ़ बोर्ड कार्यालय के गुप्त शाखा में कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा