बीजापुर:– जिले तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई में बुधवार रात में नक्सलियों ने दो ग्रामीण की हत्या की है। यह घटना छुटवाई सीआरपीएफ कैंप से लगभग 500 मीटर दूरी पर हुई है। जानकारी अनुसार बुधवार रात दोनों ग्रामीणों को घर से पकड कर जंगल की ओर ले गये। जहां अन्य ग्रामीणों के बीच जन फैसला कर रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की धमकी के वजह से परिजनों ने अभी तक थाना में रिपोर्ट दर्ज नही कराई है। हत्या का कारण सीआरपीएफ कैंप को जमीन देने तथा एवज में रकम लेने की बात बताई जा रही है। दोनों ग्रामीण छुटवाई के रहने वाले हैं। जिन दो ग्रामीणों की हत्या की गई है उनके नाम जोगा माडवी(40) तथा जोगा हुंगा (45) बताया गया है। दोनों चचेर भाई है।
थाना में रिपोर्ट लिखाने के प्रयास कैंप के जवानों द्वारा किया गया। लेकिन परिजन व ग्रामीण नक्सली दहशत से रिपोर्ट लिखाने में इंकार कर रहे है। नक्सलियों के दबाव से परिजन भी मृतकों के अंतिम संस्कार भी जल्द करने वाले है। छुटवाई सुरक्षा कैंप के समीप ही गुंडम कैंप भी लगाया गया है। नक्सलियों द्वारा कैंप के समीप घटना को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी होने की बात बताई है, जांच की जा रही है। तर्रेम थाना प्रभारी ने भी इस घटना की पुष्टि की गई है।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा