रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। श्री साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विनोद तावड़े का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।
मुलाकात के बाद श्री साय ने विनोद तावड़े की तारीफ में कहा कि “एक सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी श्री विनोद तावड़े जी से आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। तावड़े जी कुशल संगठनकर्ता हैं, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।”

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप