कवर्धा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भाजपा की जीत का दावा किया है। डॉ रमन सिंह के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा एक बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में मतदाता अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं।
डॉ रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान को लेकर कहा कि परिणाम साफ दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी आगे है। मोदी की गारंटी है. और विष्णुदेव साय के किए गए तीन-चार महीनों में किए गए काम का रिजल्ट है। 21 सौ रुपए में 31 क्विंटल धान खरीदी 37 सौ करोड़ रुपए का बोनस है। किसानों को दिए गए योजनाओं का लाभ है। 70 लाख बहनों को महतारी वंदन योजना एक हजार रुपया महीना है। ऐसी योजनाओं के साथ मोदी की गारंटी भी है।
डॉ. रमन ने कहा कि मोदी समेत कई स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनकी मेहनत रंग ला रही है। हमारा इस बार बड़ा लक्ष्य सभी 11 सीटों को जीतना है। इस दौरान डॉ.रमन सिंह ने जनता से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान का हिस्सा बनें।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप