राजनांदगांव। द्वितीय चरण के तहत राजनांदगांव लोकसभा में मतदान संपन्न होने के बाद नेशनल को-ऑडिनेटर ओड़िशा प्रभारी अब्दुल कलाम खान ओड़िशा में कांग्रेस के प्रचार अभियान में जुट गए हैं। 28 अप्रैल को सलेपुर में राहुल गांधी की सभा आयोजित हुई। ओड़िशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार बनते ही महिलाओं को एक लाख और ओड़िशा में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को 24 हजार रुपये साल देने का वायदा किया है। इस तरह यहां कांग्रेस हर महिला को 1 लाख 24 हजार रुपए देगी। अब्दुल कलाम खान ने भी इस सभा में मंच साझा किया।
अब्दुल कलाम खान ने कहा कि ओड़िशा प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। यहां कांग्रेस ने कई जनहितैषी योजनाओं को घोषणा पत्र में शामिल किया है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए, बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए, 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और धान के लिए 3,000 रुपए क्विंटल का वायदा पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि, निःसंदेह इस बार इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में अपना डंका बजाएगा। इसी तरह ओड़िशा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप