रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक मई को श्रमिक दिवस पर राजधानी के गांधी चौक में आयोजित कामगारों का सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ बोरे बासी का स्वाद चखा। सीएम साय ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मजदूर दिवस पर श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला है। सीएम साय ने समारोह में संबंधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दो साल राज्य श्रम मंत्री के रूप में काम किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा और कवि सुरेन्द्र दुबे समेत अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्त्ता समेत श्रमिक शामिल थे।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप