जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो महिला सहित सात नक्सली मारे गए।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके से जिला रिजर्व पुलिस बल तथा छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स के जवानों की संयुक्त पार्टी कल रवाना हुई थी।
उन्होंने बताया कि आज सुबह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम टेकामेटा एवं काकुर के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादी के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर सर्चिंग के दौरान अब तक दो महिला माओवादी सहित सात माओवादी कैडर के शव बरामद की गई है जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सर्च के दौरान पुलिस ने एक एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद व दैनिक उपयोगी सामान बरामद की है। अभी भी मुठभेड़ जारी होने की जानकारी मिली है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

More Stories
ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं – मुख्य सचिव विकासशील
छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के घर छापा
अधिकारी और लिपिक पर आरोप: दिव्यांगों की योजनाओं में अनियमितता, जांच की मांग