कोरबा । एसईसीएल अंतर्गत गेवरा दीपका कुसमुंडा और कोरबा एरिया के आउटसोर्सिंग और ठेका कर्मचारी मजदूर दिवस पर बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे अपनी मांग प्रबंधन के सामने रखेंगे उनकी प्रमुख मांगों में कंपनियों के द्वारा खदान प्रभावित क्षेत्र से बाहरी लोगों को भर्ती हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन भत्ता मेडिकल सुविधा सुरक्षा साधन छोटी छोटी गलतियों पर दुर्व्यवहार काम से बैठा देना जैसी मजदूर विरोधी गतिविधियां आदि शामिल है.
समस्याओं और मांगों को लेकर संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से यूनियन तैयार की गई है यूनियन के द्वारा एक मई को मजदूर की एकता और संघर्ष को प्रदर्शित किया जाएगा सुबह आठ बजे से एसईसीएल सीजीएम ऑफिस गेवरा से गेवरा क्षेत्र व दीपका क्षेत्र कॉलोनी नगर बाइक रैली प्रभात फेरी निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा इस मौके पर सभी कामगारों की एकताबद्ध आंदोलन का श॔खनाद किया जाएगा उनका कहना है कि मजदूरों और कामगारों का शोषण करने वालों के खिलाफ बिगुल फुका जाएगा ।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक