नयी दिल्ली.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दीपों के उत्सव पर देशवासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।”
श्री मोदी ने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं। दीपावली प्रकाश पर्व है। यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दीपावाली मनाएंगे।”
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी दीपावली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं शुभकामनाएं दी है। श्री सिंह ने ट्वीट किया, “दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे