25.04.2024 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि बाजार चौक भनपुरी में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुए आरोपी देवेंद्र दामले उर्फ बाबू पिता राजकुमार दामले उम्र 20 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर कमल चौक भनपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 लोहे का धारादर चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 410/2024 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट, अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति भनपुरी बाजार शासकीय अस्पताल के पास एक स्टील का धारदार नोकदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका कर लोगों को आतंकित करते आरोपी उमाशंकर साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी विजय नगर दरी तालाब के पास भनपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से 01 नग स्टील का धारदार नोकदार चाकू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 411/24 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी