सरसींवा:-25अप्रेल भटगांव थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिस पर लगाम लगा पाना अब भटगांव पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है । लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियां जुआ, सट्टा और अवैध शराब की बिक्री संचालित हो रहा है। जिसकी वजह से कई बड़ी घटनाएं क्षेत्र में होती जा रही है क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर डर बना हुआ है यही कारण है कि भटगांव थाना में अनेको कर्मचरियो का सालों से स्थानांतरण नहीं हुआ है जिससे क्षेत्र के अवैध कार्य में संलिप्त अपराधियों के हौसले अब धीरे-धीरे बुलंद होते जा रहे हैं । मंगलवार शाम को भटगांव थाना अंतर्गत देवसागर पंचायत में मेले का आयोजन किया गया था जहां सरसीवा निवासी जांगड़े परिवार अपने वाहन स्विप्ट कार में मेला देखकर लौट रहे थे इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में चार लोग सवार थे जो शराब का सेवन किए हुए बताया जा रहा है मोटरसाइकिल में सवार चारों युवक जिन्होंने
ओवरटेक करने के बाद गाली गलौच करते हुए आक्रोशित हो गए और कार में बैठे फैमिली के ऊपर सीधे हमला कर दिया और कार के शीशे को पत्थर और ईट से मार कर तोड़फोड़ कर दिये। इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालाकि इस मामले में भटगांव थाने में चारों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन वीडियो में आरोपियों को साफ देखे जाने के बाद भी आरोपीयों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। जिससे भटगांव थाने के ऊपर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वही सूत्रों के अनुसार मंगलवार को देवसागर मेला मे पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था नही थी। वही कल हुए घटना से साबित हो रहा है कि पुलिस और आबकारी प्रशासन का अवैध शराब कोचियो को खुला सरंक्षण मिला रहा है पूरे मेला क्षेत्र के आसपास के चारों तरफ खुले आम शराबों की बिक्री हो रही थी। अब देखने वाली बात होगी की बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा क्या कुछ कार्यवाही करते है। इस पर भटगांव नगर में अब चर्चाएं जोरों से चल रही है।
आपको बता दें कि सरसींवा नगर पंचायतऔर भटगांव नगर के अनेको मोहल्ले में आबकारी के क्षेत्रीय अधिकारी के सह पर महुआ के अवैध शराब बिक्री की जाती है ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस और क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी को नहीं है लेकिन दिखावे की कार्रवाई कर खाना पूर्ति किया जाता है। जिससे क्षेत्र में यह भी चर्चा का विषय है कि अवैध कार्य करने वाले लोगों को विभागीय अधिकओ के द्वारा खुले आम संरक्षण दिया जा रहा है। जबकि जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने सभी थाना प्रभारी को अवैध गतिविधियों में संलग्न अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं लेकिन भटगांव क्षेत्र में इससे विपरीत कार्य थाना प्रभारी के द्वारा किया जा रहा है। भटगांव थाना में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जरूर कार्यवाही किया जा रहा है लेकिन जो थाने में पैसे देने के लिए असक्षम है उन्ही पर ही कार्यवाही किया जा रहा है बाकी स्थान पर सेटिंग का खेल चल रहा है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी