June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कीवी टीम की पारी में आखिरी दो ओवर बाकी, स्कोर 176/3; कॉनवे और नीशम क्रीज पर

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के मुकाबले आज से शुरू हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-1 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

18 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 176 रन है। डेवॉन कॉनवे और जिम्मी नीशम क्रीज पर हैं। कोनवे ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। यह उनके टी-20 करियर की सातवीं फिफ्टी है। इससे पहले कॉनवे और फिन एलन ने न्यूजीलैंड को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 56 रन की साझेदारी की।

जानिए कब और कैसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट

  • एलन 16 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका विकेट जोश हेजलवुड को मिला।
  • दूसरा विकेट कप्तान केन विलियम्सन के रूप में गिरा। वे 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर LBW आउट हुए।
  • ग्लेन फिलिप्स ने जोश हेजवुड की गेंद पर विकेट गंवाने से पहले 10 गेंदों पर 12 रन बनाए।

पावर-प्ले ओवर्स की कहानी

  • लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क ने पहला ओवर किया। इसमें 14 रन बने। फिन एलन ने दो चौके और एक छक्का जमाया।
  • जोश हेजवुड ने दूसरा ओवर लेकर आए। इसमें 15 रन बने। दो चौके कॉनवे ने और एक चौका एलन ने जमाया।
  • तीसरा ओवर पैट कमिंस ने किया। इसमें 17 रन बने। एलन ने इसमें दो चौके और एक छक्का जमाया
  • चौथा ओवर मार्कस स्टोइनिस ने किया। इसमें 10 रन बने।
  • पांचवां औवर लेकर जोश हेजलवुड आए। उन्होंने एलन को आउट किया। इसमें सिर्फ 4 रन बने।
  • छठा ओवर कमिंस ने किया। इसमें महज 5 रन बने। पावर प्ले के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 65/1 रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंडः
डेवोन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलियाः एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

इस मुकाबले में उतरते ही दोनों ही टीमों को पिछले टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला याद आया होगा। न्यूजीलैंड के पास फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका है। जबकि ऑस्ट्रेलिया रिजल्ट दोहराते हुए जीत से शुरुआत करना चाहेगा। दुबई में हुए उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराते हुए पहली बार खिताब जीता था।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने एक-दूसरे के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की जीत हासिल की है। इसके बाद इस वर्ल्ड कप के लिए वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 6 रन से हार गई थी। वहीं, न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका ने हराया था।

मुकाबला शुरू होने से पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का फुल व्यू। मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है।

न्यूजीलैंड करती है सरप्राइज
न्यूजीलैंड को बड़े टूर्नामेंट में अक्सर खिताब का दावेदार नहीं माना जाता। लेकिन पिछले कुछ ICC इवेंट्स में कीवी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम दो वनडे वर्ल्ड कप और एक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची। साथ ही उसने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले सीजन पर कब्जा जमाया।