August 12, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राज्यपाल एवं गृहमंत्री ने शहीद वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका के अमर जवान स्तंभ में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।