रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्री स्मरणानंदजी महाराज का मंगलवार को देर शाम कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और आयु संबंधी रोगों से पीड़ित थे।
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी देते हुये कहा,
“ गहरे दुख के साथ हम रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी के मंगलवार, 26 मार्च 2024 को रात 8:14 बजे रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल, कोलकाता में निधन की घोषणा करते हैं। वह 94 वर्ष के थे।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी स्मरणानंदजी के निधन पर अपनी संवेदनायें प्रकट करते हुये कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अध्यात्मिकताऔर लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान