जिले में भी लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और पीड़ित व्यक्ति के संपर्क और परिवार जनों के सेंपल कराये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी चूहों के कारण से फ़ैल रही है, इस बीमारी से इंसान की किडनी और लीवर में समस्या होती है। नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि मानपुर के ग्राम सेमरा में पांच लोगों के सेंपल लिए गये थे जिसके सेंपल जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जिनमें से 1 व्यक्ति पाज़िटिव आया है, वहीं नौगवां में पहले से पीड़ित व्यक्ति के परिवारिक सेंपल किये गये तो वहां 5 पाज़िटिव केस मिले हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और सावधानी बरतने दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
नोडल अधिकारी अनिल सिंह बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस नामक यह बीमारी चूंकि जानवरों से इंसानों में आती है, इस कारण से बांधवगढ़ नेशनल पार्क, वन विभाग सहित पशु विभाग को एडवाइजरी जारी करते हुए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत वह सरकार के निर्देश का पालन करते हुए अपनी कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने अपील की है कि वह चूहों से अपने खाने की चीजों की सुरक्षा करें, सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखें और सुरक्षित रहें, इसके अलावा अगर बुखार, हाथ पैर में दर्द, खुजली और अन्य तरह की चीजों के होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और डाक्टर से मिलकर दवाई का सेवन करें।

More Stories
राजस्व मामलों में देरी पर मंत्री टंक राम वर्मा सख्त, नामांतरण-बंटवारा तुरंत निपटाने के दिए आदेश
अस्पताल में अचानक पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य सेवाओं की खोली हकीकत, लापरवाही पर दिया सख्त अल्टीमेटम
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान