August 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मस्टररोल में धांधली कर भ्रष्टाचार कर बड़ा खेला

सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक ने मिलकर शासन को लगाया लाखों का चूना

मस्टररोल में सरपंच और रोजगार सचिव के परिवार जनों का नाम

ग्रामीण पीछले 3महीनों से जनपद कार्यालय का काट रहे चक्कर, लिखित शिकायत दिया

सीईओ, एसडीएम , अपर कलेक्टर से शिकायत , मिला आश्वासन

सरायपाली//नारायण सान :

मामला ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आश्रित ग्राम गोठानीपाली का है जहां मजदूरों के हक में डांका डाल रोजगार सहायक , ग्राम सचिव, और सरपंच ने मिलीभगत कर शासन को लाखों का चूना लगाया गया है।

मामले को लेकर ग्रामवासी पिछले 3 महीनों से विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
गुरुवार 14मार्च को अपर कलेक्टर से भी शिकायत किया गया है और त्वरित जांच कारवाही की मांग की गई है।

जनपद पंचायत सीईओ अमित हलदर का कहना है कि पहले की शिकायत में आवास हेतु रुपयों के लेन देन की जांच की गई है।
अभी के मामले में मनरेगा में भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है।
प्रथम दृष्टि दांधली पता चल रहा है, जल्द ही कारवाही कर दोषियों पर निलंबन, निष्कासन की कारवाही की जाएगी।

ग्रामीण सदानंद दांसेना , देवराज साहू , जानकी भोई सुनीता , कुंतुवा सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि रोजगार सहायक पिछले 1 से 2सालों में 5 ,5हजार रु आवास दिलाने के लिए लिया था बावजूद आवास नही मिला और पैसे भी वापस नहीं लौटाया , यह सब जानकारी सरपंच , सचिव को है लेकिन इनकी भी संलिप्तता है इसमें।

आरोप है कि रोजगार सहायक मुरलीधर ग्वाल ने मस्टररोल में अपने परिवार के सदस्यों के नाम से लाखों रु का आहरण किया है, जिसमे उसकी माता श्रुति ग्वाल, पत्नी सविता ग्वाल और अपने पिता भगत ग्वाल का नाम है ।
ज्ञात हो की रोजगार सहायक के पिता भरत ग्वाल पैरों से लाचार है बावजूद मास्टररोल में नाम जोड़ कर शासन का हजारों लाखों रु का भ्रष्टाचार किया है।

इसी तरह ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच श्रीमती सीता प्रधान भी मास्टरोल रोल में अपने परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाकर शासन के नियमों को तोड़ कर हजारों लाखों रू का भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं हटे।

आरोप है कि तत्कालीन सचिव देवेंद्र प्रधान को सब जानकारी होते हुए भी चुप रहे और भ्रष्टाचार में साथ देते रहे।

ग्राम सचिव – हमारे संवाददाता द्वारा फोन किया गया – उनका कहना है कि मुझे इस बारे मे कोई जानकारी नहीं!

श्रीमती कुमारी भास्कर – जनपद अध्यक्ष सरायपाली ,
मामले की जानकारी मिली है रोजगार सहायक की भूमिका संदिग्ध है, भ्रष्टाचार से इंकार नहीं किया जा सकता। जांच कर उचित कारवाही की जाएगी।

जनपद पंचायत सीईओ अमित कुमार हलदर – मामले में लिखित शिकायत मिली है, प्रथम दृष्टि रोजगार सहायक को भ्रष्टाचार करने मास्टरोल में फर्जीवाड़ा कर आहरण किया गया है, उचित धाराओं के तहत कारवाही कर रोजगार सहायक को हटाया जाएगा, राशि वसूली के साथ मामला दर्ज कराया जायेगा।