बी- 1 खसरा नकल के लिए पटवारी मांग रहे मोटी रकम!
धरमजयगढ़//दी बीबीसी लाइव /असलम खान :
एक तरफ भूपेश सरकार किसानों का मनोबल बढ़ाने नाना प्रकार के कवायद कर रहे हैं,किसानों बंधु को खुश करने उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए,उन्हें विभिन्न योजना के तहत राशि प्रदान कर रहे हैं,तो वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग के नुमाइंदे भूपेश सरकार की योजना पर पलीता लगाने का काम कर रही है। किसानों का बी 1 खसरा बनाने के नाम से पैसा वसूल जा रहा है। गरीब किसान बी वन खसरा में सुधार नहीं होने से पंजीयन के लिए तहसील कार्यालय में भटकते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला धरमजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जबगा का है जहां गरीब किसान पंजीयन के लिए लगभग सप्ताह भर से भटक रहे हैं,पटवारी और तहसील कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
पीड़ित द्वय किसान देवसाय पिता बिसंबर एवम मार्कुस तिर्की पिता कोंहड़ा तिर्की साकिन लक्ष्मीनगर ने समय न्यूज को बताया की उनकी वन अधिकार पट्टे वाली भूमि ग्राम जबगा में स्थित है।जिसमे कड़ी मेहनत से खेती कर धानोपार्जन करते हैं,उन्हें शासन द्वारा भूमि का पट्टा मिला है बावजूद इसके संबंधित राजस्व पटवारी गोपाल पटेल द्वारा बी 1 खसरा सुधारने के नाम से मोटी रकम की मांग की जा रही है।
लाचार मजबूर किसान यथा शक्ति रकम हजारों रुपए पटवारी को दे चुके हैं, लेकिन उनसे और ज्यादा पैसे की मांग की जा रही है।पटवारी द्वारा किसानों से कहा जाता है की पैसा लाओ तभी तुम्हारा काम होगा,और किसी नेता के पास मत जाना।इस संबंध में स्थानीय तहसीलदार से वर्जन लेने के लिए दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन साहब से संपर्क नही हो पाया।
बहरहाल पंजीयन हेतु परेशान गरीब किसानों ने शासन प्रशासन सहित राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे