नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।
श्री थरूर ने ट्वीट किया,“ कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं खड़गे जी के लिए इस कार्य के लिए पूरी सफलता की कामना करता हूं। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।”
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को विभिन्न राज्यों में बने बूथ पर वोट डाले गए थे। करीब 95 सौ सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। कांग्रेस के चुनाव पदाधिकारियों ने 96 फीसद तक वोटिंग होने का दावा किया था। कांग्रेस कार्यालय में मतगणना प्रक्रिया आज शुरू हुई थी। सभी प्रदेशों से आए मतपत्रों को एकसाथ मिलाकर मतगणना की गयी। चौबीस साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप