नई दिल्ली.देश में एक बार फिर से कोरोना का संकट गहराता नजर आ रहा है। त्योहारों से पहले कोरोना के दो नए वैरिएंट XBB और XBB.1 मिले हैं। इसके चलते राज्य कोविड को फैलने से रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस दौरान सभी सरकारी एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।
बैठक में फैसला लिया गया कि मास्क और कोविड संबंधी सावधानियां देशभर में रखी जाएं। इस बैठक में अधिकारियों को जल्द नए वैरिएंट का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, नए वेरिएंट से निपटने के लिए एक प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रणनीति पर बेहतर तरीके से काम हो।
महाराष्ट्र में मिले BQ.1 और BA.2.3.20 के मरीज
उधर महाराष्ट्र के पुणे में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BQ.1 और BA.2.3.20 का मरीज मिला है। यह BA.2.75 और BJ.1 का एक री-कॉम्बिन है। BMC ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कोविड-19 के बढ़ते केसों और त्योहारी सीजन के चलते एडवाइजरी जारी कर दी है।
पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,542 नए केस
अगर देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,542 नए केस सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26,449 हैं। वहीं, कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 5,28,913 हो गई है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा