सरायपाली //द बीबीसी लाइव :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा जिले में अपराधो मे सख्त कार्रवाई करने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है, जिस पर पुलिस सतर्कता पूर्वक कार्य कर रही है दिनांक 16/02/ 2024 को प्रार्थी -नीरज अग्रवाल, पिता पवन अग्रवाल, उम्र-26 वर्ष निवासी सागर स्टेट कॉलोनी, सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया है की
दिनांक -16/ 2 /24 के रात्री 19:30 बजे
घटनास्थल – झिलमिला चौक सरायपाली से
आरोपी –
1) रनजोत सिंह रैना, पिता सतपाल सिंह रैना, उम्र 35वर्ष, निवासी झिलमिला चौक, सरायपाली
2) डिलेश्वर मारकंडे, पिता श्याम सुंदर मारकंडे, उम्र 19 वर्ष , निवासी बुंदेली हाल मुकाम झिलमिला चौक, सरायपाली
के द्वारा एक राय होकर चोरी करने की नीयत से प्रार्थी का झिलमिल चौक के पास खड़ी ट्रक को हेल्पर के पास की खिड़की के शीशे को तोड़कर ट्रक में घुसकर अपने मोटरसाइकिल की चाबी से ट्रक को स्टार्ट कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04LC8515 जिसमें 530 बोरी सीमेंट से लदी हुई थी उसे चोरी कर भाग रहे थे! कुल जुमला कीमत 26लाख 60 हजार रुपए की चोरी कर उड़ीसा तरफ भाग रहे थे आरोपी।
आरोपी रंजोत सिंह रैना एक पैर से लंगड़ा है उसका साथी अपने पैर से ट्रक का क्लच ब्रेक लगा रहा था और दोनो लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बैतारी ग्राम के पास ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाने के चलते ओडिसा नही ले जा पाए, ट्रक दुर्घटना हो गई।
संपूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद को अवगत कराया गया, जिस पर थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी सरायपाली एव पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परर्तापूर्वक कार्य कर घेराबंदी कर रात में ही आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।

More Stories
अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! मिक्सिंग प्लांट में छापा, संचालक को थमाया नोटिस
हाथ धोते वक्त गिरी पानी की बूंदें, फिर सर्राफा बाजार में मचा बवाल! कुर्सियां-टेबल चलीं, VIDEO हुआ वायरल
MBA की डिग्री, सट्टे का जुनून और 10 लाख की लूट! रायपुर में ऐसे बना पढ़ा-लिखा युवक अपराध का मास्टरमाइंड