June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विधानसभा में विधायक चातुरी नंद ने उठाया पुलिसकर्मियों के वेतन भत्ते का मुद्दा

रायपुर – सरायपाली // द बीबीसी लाइव :

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने पुलिसकर्मियों के वेतन का मुद्दा उठाया है!
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि सुरक्षाकर्मियों के वेतन भत्ता में 15-20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जानी चाहिए!

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णु देव साय की सरकार की पहली बजट सत्र के नौंवा दिन कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों की वेतन का मुद्दा उठाया है! विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरकार को पुलिसकर्मियों के वेतन को 15-20 फीसदी तक बढ़ाना चाहिए! उन्होंने कहा कि मेरे सुरक्षा में 24 घंटे लगे सुरक्षाकर्मियों लोगों को वेतन भत्ता नहीं मिल रहा है! ये बहुत दुखदायी है कि हम लोगों के सरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भाई लोगों का वेतन भत्ता नहीं बढ़ा है! कांग्रेस नेता ने कहा कि साईकल भत्ता केवल 18 रुपया मिलता है, आज जब हमारा देश उन्नति कर रहा है, ऐसे काल में इन लोगों को वर्दी की धुलाई करने के लिए मात्र 60-70 रुपये मासिक भत्ता मिलता है, ऐसे में हमारे पुलिस वाले कैसे गुजारा करेंगे?

श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नंद ने सरकार से मांग की है कि पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2800 किया जाना चाहिए!