धरमजयगढ़//दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
कहते हैं कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, पुलिस अगर चाहे तो पत्थर से भी पानी निकाल सकती है। इन मायनो में धरमजयगढ़ पुलिस इन दिनों पूरी ऊर्जा के साथ लगन और मेहनत से जनहित में बेहतर पुलिसिंग कर रही है।
ताजा मामला नगर पंचायत क्षेत्र का है जहां संजय यादव पिता विद्याधर यादव 23 वर्ष जो की मेमन मेडिकल स्टोर धरमजयगढ़ में कार्य करता है, के द्वारा थानेदार नंदलाल पैंकरा को अपनी गाड़ी चोरी होने की दूरभाष पर सूचना दी।
जिस पर संवेदनशील पुलिस एस एच ओ मिस्टर पैंकरा ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल महज 1 घंटे के भीतर टीम गठित कर गुम हुए स्कूटी क्रमांक सी जी 04 M 0338 को स्थानीय नरई टिकरा से बरामद कर प्रार्थी के सुपुर्द कर दिया।धरमजयगढ़ पुलिस के इस फुर्तीले अंदाज की प्रार्थी संजय यादव उसके परिजन सहित नगर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा